अजब गजब। बहुत से लोग Google Map का इस्तेमाल करते हैं। आमतौर पर लोग रास्ते खोजने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। आपने भी कई बार गूगल मैप का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि गूगल मैप किसी की बेवफाई का भी पता लगा सकता है।
ऐसा एक व्यक्ति के साथ हुआ था। दरअसल, गूगल मैप के जरिए एक व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही थी। सच्चाई सामने आने के बाद उसने पत्नी को तलाक दे दिया।
गूगल मैप से ऐसे पता चली पत्नी की बेवफाई
बता दें कि गूगल मैप में एक फीचर होता है, जिसमें आप जूम करके रास्तों की फोटो देख सकते हैं। पेरू के रहने वाले शख्स ने भी इसका इस्तेमाल किया। जब उसने जूम किया, तो पता चला कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने पेरू की राजधानी लीमा की एक सड़क की फोटो जूम की थी। जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी एक दूसरे शख्स के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रही थी। उसने तुरंत उसके कपड़े भी पहचान लिए, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ।
गूगल के कैमरा ने मैपिंग के लिए ली थी तस्वीर
शख्स को पत्नी की बेवफाई का पता कई सालों के बाद चला। गूगल के कैमरा ने मैपिंग के लिए उस सड़क की तस्वीर 2013 में ली थी। उस वक्त शख्स की पत्नी अपने प्रेमी से मिलने गई थी। वो एक बेंच पर बैठी थी, जबकि प्रेमी उसकी गोद में सिर रखे हुए था। 2018 में यह खबर मीडिया में सामने आई कि शख्स किसी काम के लिए उस सड़क को जूम कर रहा था। तभी उसकी नजर महिला के ककड़ों पर पड़ी। उसको एहसास हुआ कि वैसे कपड़े उसकी पत्नी भी पहनती थी, ऐसे में वो और ज्यादा जूम करता रहा। इस वजह से उसकी सच्चाई सामने आ गई।
सालों से दे रही थी धोखा
शख्स के मुताबिक, गूगल कैमरा ने 2013 की फोटो को मैप पर अपलोड किया था, जो अब तक उस पर पड़ी है। वो इतने सालों से शख्स को धोखा दे रही थी, लेकिन उसे भनक नहीं लगी। हालांकि अब सबूत हाथ लगने पर महिला ने भी अपनी गलती मान ली। साथ ही दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। बता दें कि गूगल मैप में जूम करने पर सड़क की फोटो आ जाती है, लेकिन ये फीचर कुछ चुनिंदा देशों में है। ज्यादातर देशों ने प्राइवेसी की वजह से इस पर प्रतिबंध लगा रखा है। साभार सीएन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें