चेन स्नेचर ने मार्निंग वाक से लौट रही महिला के गले से दस ग्राम की सोने की चेन खींच कर फरार

चेन स्नेचर ने मार्निंग वाक से लौट रही महिला के गले से दस ग्राम की सोने की चेन खींच कर फरार

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चहरसू चौराहा के पास ताड़तला मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार की सुबह मार्निंग वाक से लौटी महिला के गले से एक बदमाश ने दस ग्राम सोने से बनी चेन छिन लिया।

महिला ने डटकर मुकाबला भी किया। लेकिन बदमाश ने अपनी ताकत का लाभ उठाते हुए घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सारी घटना सीसी कैमरे में कैद है। महिला पति के साथ कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार ताड़तला मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बचाऊं सेठ की 55 वर्षीय पत्नी रेखा देवी रोज की भांति सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे अपने घर से निकली और सद्भाभावना पुल से होते हुए शाही पुल होते हुए चहरसू चौराहा पर पहुंची। उनके पीछे पहले से एक बदमाश लगा था। वह जैसे ही अपने घर जाने वाली गली में मुड़ी कि कुमुद नर्सिंग होम के पास गोल टोपी लगाए बदमाश ने गले से चेन खिचने का प्रयास किया। महिला चेन पकड़ ली। काफी विरोध की लेकिन बदमाश चेन छिनकर भागने में सफल रहा। महिला ने बताया कि चेन का वजन 10 ग्राम था। आसपास लगे सीसी कैमरे में सारी घटना रिकार्ड हो गयी। मौजूदा समय में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। महिला अपने पति के साथ कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने