मेहनाजपुर में आजमगढ़ के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल का हुआ स्वागत समारोह

मेहनाजपुर में आजमगढ़ के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल का हुआ स्वागत समारोह

आजमगढ़। मेहनाजपुर में आजमगढ़ के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल का रमेश पाल द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

फाइल फोटो

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल ने स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पुनः उन पर जो विश्वास किया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी पूर्वक ने निर्वहन करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रखना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। भाजपा को हर स्तर से संगठनात्मक के साथ-साथ आम जनता के बीच पार्टी को लोकप्रिय बनाना करना उनका लक्ष्य होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो नौ साल गरीब कल्याण की योजनाओं को चलाया उसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और पार्टी को इसका पूरा फायदा मिलेगा।
इसी क्रम में श्रीकृष्ण पाल जी ने मेंहनाजपुर के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता "उमा" के घर जाकर उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री पाल ने कहा कि आज हम लोग या हमारी पार्टी ने जो भी उपलब्धि हासिल किया है इस तरह के वरिष्ठ लोगों के वजह से ही संभव हो पाया हैं।
इस दौरान मंजू सरोज पूर्व बीजेपी विधायक प्रत्याशी, बलराज सिंह, मिलिंद सिंह जिला मंत्री, जय प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष तरवा,यदुवेंद्र सिंह चंदू, राघवेंद्र सिंह,राकेश कुमार ,संदीप गुप्ता, विनोद पाल,सुजीत सिंह सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने