आजमगढ़। प्रदीप कुमार मिश्रा ने मेंहनाजपुर थाने पर नए थानाध्यक्ष के रूप में शनिवार को पदभार ग्रहण किया। 2015 बैच के एसआई है श्री मिश्रा।
पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान की। उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया। नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता।
![]() |
प्रदीप कुमार मिश्रा, नवागत थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर |
पूर्व थानाध्यक्ष का हुआ बिदाई समारोह:
थानाध्यक्ष रहे अनिल कुमार सिंह का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने एवं स्टाफ के लोगों ने फूल मालाओं से थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।
बीजेपी नेता सुजीत सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने महत्वपूर्ण योगदान रहा। कहीं से भी लोगो को नहीं लगता था कि यह थाना प्रभारी हैं।हर समय जनता की सेवा में जुटे रहते थे।
कुछ समाजसेवियों का कहना था कि इनके कार्यकाल में थाना में भूमि संबंधी विवाद के निपटारे के लिए जनता दरबार लगाते थे और उनका निपटारा थाना स्तर से हो जाने से लोगो में इनकी कमी हमेशा खलेगी।
पूर्व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र भी लोगों के साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का मिलकर हल करेंगे ।
इस दौरान उप निरीक्षक,रमेश सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उप निरीक्षक हृदयानंद, नंदलाल, विकास यादव,धर्मेंद्र यादव, अभिषेक मौर्य, संतोष यादव, राज कुमार यादव, ज्योति सिंह, पूनम मौर्य, विशाल यादव, सुजीत सिंह, जिला कार्यसमित सदस्य भाजपा, समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
![]() |
पूर्व थानाध्यक्ष का विदाई समारोह |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें