पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और पूर्व सांसद कमला सिंह का मनाया गया जयंती

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि और पूर्व सांसद कमला सिंह का मनाया गया जयंती

जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि जिले के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर हवन पूजन कर श्रद्धांजलि दी गई। सुइथाकला, जफराबाद और श्रीराम महाविद्यालय आदमपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल के नेतृत्व में विधि-विधान से हवन पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि नेताजी उत्तर भारत के बडे़ समाजवादी और किसान नेता रहे। एक साधारण किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया था। बहुत कम समय में ही उनका प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नजर आने लगा। उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग के सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। वे पहली बार 1967 में विधानसभा सदस्य चुने गये और मंत्री बने। वह कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे। गोष्ठी में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राहुल त्रिपाठी, राजेश यादव, हीरालाल विश्कर्मा, श्रवण जायसवाल, राजेन्द्र टाइगर, डा.मनोज यादव, इरशाद मंसूरी, सुशील दुबे, विवेक रंजन, दीपचंद राम, मेवालाल गौतम, अमित यादव, डा.जंग बहादुर यादव, संजीव साहू, अजमत अली, साजिद अलीम, लाल मोहम्मद रायनी, राजदेव पाल, अनवारुल गुड्डू, शर्मिला यादव, शकील मंसूरी, विकास सभासद, मनोज मौर्या, दिनेश फौजी, अनिल दूबे, रामू मौर्या, धर्मेंद्र सोनकर समेत भारी संख्या में लोग रहे। संचालन निवर्तमान महासचिव अंखड प्रताप यादव ने किया

सुइथाकला: मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर रूधौली स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री विधायक शाहगंज शैलेन्द्र यादव ललई ने स्व.नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्वाजलि दी। उन्होंने कहा कि नेता जी अपनी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के बल पर प्रदेश से लेकर देश विदेश में नाम कमाया था। वह हर जाति को साथ लेकर चलते थे। उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख मिथिलेश यादव व संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन यादव ने किया। राधेमोहन यादव, प्रवक्ता ठाकुर प्रसाद तिवारी, अजय मिश्र, बशिष्ठ यादव, सरफराज अहमद, रामसहाय यादव, प्रेम प्रकाश जायसवाल, प्रधान संतोष यादव ऊर्फ पिण्टू, लोचन विन्द, लोचन यादव अन्य रहे।

जफराबाद: सपा जफराबाद विधानसभा कार्यालय पर अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर राजेंद्र यादव, भुलई चौहान, रामप्रसाद नागर, सनाउल्लाह, इंद्रजीत यादव, डीके गौतम, राजू यादव, माया शंकर यादव अन्य ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता घनश्याम यादव तथा संचालन विधानसभा महासचिव शिवमूरत ने किया।

संबंधों के प्रति समर्पित रहे नेताजी : प्राचार्य

जौनपुर। श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर में देश के पूर्व रक्षामंत्री पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि प्राचार्य डा. प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। प्राचार्य ने कहा कि नेताजी ने अपने रक्षामंत्री कार्यकाल में शहीदों के शव को उनके परिवार तक भेजने की निर्णय लिया। मुख्यमंत्री कार्यकाल में गरीबों किसानों मजदूरों बेरोजगारों के हित में अनेक निर्णय लिए। नेताजी संबंधों के प्रति सदैव समर्पित रहे। इस मौके पर डा.के के यादव, विष्णु प्रसाद, डा.हरिश्चंद्र कनौजिया, डा. पंकज कुमार यादव, मीनाक्षी मौर्या, नीलू पाल, विजय कुमार, अजय कुमार पटेल, सोनू विश्वकर्मा, अरविन्द कुमार यादव, संतोष कुमार सिंह, अफसर अली, भानु यादव, सचिन्द्र कुमार यादव, रवि शंकर यादव, के के सिंह, विजय जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रसाद यादव समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

फाइल फोटो 

पूर्व सांसद कमला सिंह का मनाया गया जयंती

विकास पुरुष की उपाधि से विभूषित पूर्व सांसद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व.कमला सिंह की जयंती मंगलवार को मनाई गई। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस शहर कार्यकर्ताओं ने रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल, किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज के तिलक पैलेस में तथा बदलापुर स्थित श्री बजरंग इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रचना विशेष विशेष विद्यालय रासमंडल में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें जलपान कराया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना कराकर उन्होंने जनपद को देश के शैक्षणिक मानचित्र पर स्थापित करने का काम किया। वह एक आदर्श राजनेता, कुशल प्रशासक, समाज सेवी व शिक्षा प्रेमी व्यक्तित्व के थे। उपाध्यक्ष मुफ्ती हाशिम मेहंदी ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह 1985 में जौनपुर सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। दो बार विधायक और एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। बदलापुर क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में 10 अक्तूबर 1934 को जन्मे कमला प्रसाद सिंह जौनपुर शहर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहते थे। कार्यक्रम के आयोजक स्व.कमला प्रसाद सिंह के पौत्र गौरव सिंह सनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रपौत्र आदयुत सिंह, नेसार इलाही, प्रिंसिपल नसीम अख़्तर, अभिनव सिंह, मोनू सिंह, अंकित गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, अली सब्बल, इक़बाल अन्य है।

बदलापुर के श्रीबजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर में विद्यालय के संस्थापक/ प्रबंधक रहे कमला प्रसाद सिंह की 89 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने कहा कि कमला प्रसाद सिंह एक राजनीतिक संत थे। उनकी नीति जनपद में सर्वजन हिताय एवं सर्वजन सुखाय से ओतप्रोत थी। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से हम लोगों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर कमला प्रसाद तिवारी, शशिभूषण तिवारी, मयाशंकर तिवारी, राजेश मिश्र, हृदय प्रकाश तिवारी, शेर बहादुर मौर्य, संजय चतुर्वेदी, संजय तिवारी, रमाशंकर शुक्ल, अजीत सिंह अन्य रहे। संचालन प्रदीप सिंह ने किया।


कमला सिंह ने जिले में बहाया विकास की गंगा : राकेश सिंह

जौनपुर। जिले के विकास पुरूष पूर्व सांसद कमला सिंह की 89वीं जयंती पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह डब्बू के नेतृत्व में टीडी कालेज परिसर स्थित तिलक पैलेस में गोष्ठी हुई। लोगों ने स्व.कमला सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह के कार्यकाल में जिले में विकास की गंगा बहायी गयी थी। सतहरिया इण्डट्रीयल एरिया, कताई मिल और पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। वे बेहद ईमानदार कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के करीबी होने के बावजूद अंतिम समय तक वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही बनकर रहे। इस मौके पर प्रवीण सिंह पिन्टू, गुलाब सिंह, चंद्रकेश प्रजापति, अली अंसारी सब्बल, जावेद अंसारी, इकबाल हुसैन, धीरज सेठ अन्य रहे। साभार एचटी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने