जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विकास खंड के आदेपुर 'चटौरी' की प्रतिमा तिवारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग में 67वीं रैंक पर ब्लाक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है।
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शनिवार शाम को घोषित अंतिम परिणाम में 896वीं रैंक पर है। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
प्रतिमा तिवारी के पिता फूलचंद तिवारी गन्ना मिल में पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। माता सरला तिवारी गृहणी हैं। वह कुल छह बहने और एक भाई हैं। बहनों में वह सबसे छोटी हैं। वह बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रयागराज में रहकर कर रही हैं। प्रतिमा ने हाईस्कूल बी एन पी एन एच एस एस मुंगराबादशाहपुर और इण्टर सार्वजनिक इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर से तथा स्नातक छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज सहसो प्रयागराज से के किया है। रविवार को गांव की बेटी की इस सफलता पर अमृत लाल पटेल, राम शिरोमणि तिवारी, राजन प्रसाद पाण्डेय, राकेश कुमार तिवारी, शिवशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आवास पर जाकर पिता को बधाई दिया और प्रतिमा को मिष्ठान खिलाते हुए आशीर्वाद दिया। साभार हि. स।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें