मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी घर में घुस आए और डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह उसके पति बाहर चले गए थे।
ससुर और परिवार के अन्य लोग भी खेत पर गए थे। इसी दौरान आले हसन, मोहम्मद सईद और अता हुसैन घर में घुस आए। उन्होंने आते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घर लौटे तो महिला ने इसकी शिकायत उनसे की। तब पीड़िता पति और ससुर के साथ मूंढापांडे थाने गई और प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर मूंढापांडे थाने में तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी एक महिला ने बताया कि दो दिन पहले वह और उसका पति पड़ोसी के घर गए थे।
आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और सो रही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर वह घर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देकर भाग गया।
इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके परिजनों ने भी उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। मैनाठेर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें