भागलपुर। बीच सड़क एक दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब पकंज दास नाम का शख्स अपनी सास को हो घर ले जाने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। दरअसल पंकज दास की पत्नी विवाद के बाद अपनी मां के साथ रह रही है।
और ससुराल वापस नहीं जा रही है। इसी दौरान पंकज को कचहरी चौक पर अचानक अपनी सास मानकी देवी दिख गई। पत्नी के वापस नहीं आने पर वो सास से ही घर चलने की जिद पर अड़ गया।
इस दौरान सास मानकी देवी के पैर पकड़कर पत्नी और बच्चों को वापस भेजने की गुहार लगाने लगा। लेकिन सास ने उसकी एक नहीं सुनी और उस पर बेटी के साथ मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाया। मानकी देवी ने कहा कि साल 2012 में उसकी बेटी कविता की शादी पंकज से हुई थी। जिसके बाद से लगातार वो दहेज की डिमांड करता था। दामाद की बहन और उसकी मां मेरी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करती थी और उसे घर से भाग दिया था। इसी वजह से वो ससुराल छोड़कर मायके चली आई। और अब वापस ससुराल जाना नहीं चाहती है। और अब कह रहा है कि पत्नी की जगह तुमको ले जाएंगे।
वहीं पकंज दास का आरोप है उसकी सास पत्नी को ससुराल नहीं आने देती है। सास बच्चों से बात नहीं करने देती है। ससुरालवाले मेरे साथ मारपीट करते हैं। और मेरे ऊपर प्रताड़ना का केस भी कर दिया है। मेरे दो बच्चे हैं। एक लड़का और लड़की। मेरा घर उजड़ गया है, मैं चाहता हूं कि मेरा घर बस जाए। बीच सड़क हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने लोगों की भीड़ जुट गई।
जिसके बाद पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। और दोनों को घर भेज दिया गया। आपको बता दें कविता और पंकज दास की शादी 10 साल पहले हुई थी। बीते 6 महीने से दोनों अलग अलग रहने लगे। जब पूरा मामला कोर्ट पहुंच गया तो बीच सड़क पर दामाद पत्नी और बच्चों को घर भेजने की जिद पर अड़ गया। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें