शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कांड, थाने पहुंचा मामला

शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई नई नवेली दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया कांड, थाने पहुंचा मामला

कानपुर । जिले  में एक अजब मामला सामने आया है। जहां एक 22 साल की लड़की की शादी 15 दिन पहले हुआ था। पांच दिन पहले ही वह ससुराल से मायके आई। जिसके बाद रविवार को उसके ससुरालजनी उसे विदा कराने आने वाले थे। लेकिन इससे पहले नई नवेली दुल्हन ने कांड कर दिया। उसने ससुराल के लोगों के आने से पहले ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी मिलने पर मामला थाने में पहुंचा।

ये मामला मछरिया क्षेत्र का है। जहां 22 साल की एक लड़की की शादी कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद युवती पहली बार मायके आई। यहां आने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ फोन पर बातें करने लगी। जब उसे पता चला उसे ले जाने के लिए ससुरालीजन आने वाले हैं तो इससे पहले वह प्रेमी के संग चली गई। उधर युवती को ढूंढते हुए उसके परिजन प्रेमी के घर पहुंचे। वहां न मिलने पर जमकर हंगामा किया। फिर दोनों टाटमिल चौराहे पर मिले। जिस पर परिजनों ने दोनों को पकड़कर नौबस्ता थाने पहुंचे। जहां युवक उन्होंने युवक पर रेप का आरोप लगाया।

हालांकि जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने रेप की बात नकार दिया। साथ ही अपने परिजनों पर ही जबरन शादी कराने का आरोप लगा था। इस मामले में थाना प्रभारी जगदीश कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध थे, दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया है।

ऐन मौके पर दुल्हन किया शादी से इनकार

यूपी के बलिया में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। जहां सजी-संवरी दुल्हन ने वरमाला के स्टेज पर पहुंचते ही शादी से इनकार कर दिया और वहीं पास में मौजूद प्रेमी के साथ सात फेरे लेने की जिद पर अड़ गई। काफी देर पंचायत के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो अंत में दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने