सड़क दुर्घटना में महिला समेत 2 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में महिला समेत 2 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़। सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बेटा घायल। देवगांव थाना क्षेत्र के कालीचाबाद ऊंचगाव निवासी शारजहां बानो उम्र लगभग 45 वर्ष अपने बेटे आमिद अंसारी के साथ मेहनाजपुर बाज़ार में अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने से उसे गंभीर चोट आई । मौके पर पहुंचे पुलिस वाले उसे सीएचसी मेहनाजपुर लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के 2 बेटे और 5 बेटियां हैं।

मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के कुरेहरा गांव निवासी अतुल राव उम्र लगभग 28 वर्ष, ई रिक्सा से समान पहुंचाने जा रहा था। मानिकपुर मोड़ के पास रिक्सा पलटने से उसकी मौत हो गई और रिक्सा चालक घायल हो गया।
अतुल मुंबई में रहता था और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव आया हुआ था। अतुल दो भाइयों में सबसे छोटा और चार बहनें हैं।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने