23 साल की युवती की गला काट कर नृशंस हत्या,कुएं से उसका शव बरामद

23 साल की युवती की गला काट कर नृशंस हत्या,कुएं से उसका शव बरामद

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उकनी गांव में एक युवती (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया। घटनास्थल से युवती का घर करीब ढाई किमी दूर है।

मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
उकनी गांव निवासी विजय कुमार यादव ने गांव के किनारे खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल लगा रखा है। सुबह करीब नौ बजे परिजन खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो देखा कि एक युवती की लाश कुएं में औंधे मुंह पड़ी है। वह घबरा गए और भागते हुए गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान शैलेश सिंह ने थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को घटना की सूचना दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। युवती के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। शाम को उसकी पहचान पंवारा थाना क्षेत्र के जखनिया गांव निवासी पूजा (23) के रूप में हुई। उसके पिता हौसला प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि मेरी बेटी घर पर थी। सुबह जब घर के लोग उठे तो पूजा घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद दोपहर में जानकारी हुई कि उकनी गांव में किसी युवती की लाश कुएं से बरामद हुई है। फोटो से पुत्री को पहचान कर पाया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने