पीलीभीत। जिले के बीसलपुर में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म और ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और गाली-गलौज के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
दहेज के लिए किया घिनौना काम
विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 26 जून 2020 को बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। विवाह में पांच लाख रुपये और कार ना मिलने से क्षुब्ध होकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि इस बीच देवर ने डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। ससुर ने भी छेड़खानी की। मार्च में ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। 29 अक्तूबर को ससुराल वाले कार से मायके आए और उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया
विवाहिता ने उसी समय कोतवाली में नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साभार पत्रिका।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें