7 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

7 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक रविवार को हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसके पैर में गोली लगी है।

एएसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि नौ दिसंबर को सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी सात वर्षीय बच्ची के साथ रानी की सराय थाना के मझगांव निवासी आशीष ने दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी भवरनाथ भदुली हाईवे के तरफ से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम चकबिलिन्दा गांव के पास हाइवे पर पहुंच गई और कंधरापुर की ओर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने लगी। कुछ ही देर बाद एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। कुछ नजदीक आने पर पुलिस बल ने उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। वह हाईवे से नीचे बाग में उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली युवक के पैर में लगी और वो लहूलुहान हो कर गिर गया। इनके बाद पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायल बदमाश की पहचान आशीष कुमार पुत्र अशोक निवासी मझगावा थाना रानी की सराय के रूप में कई गई। उनके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने लड़की के साथ गन्ने के खेत में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साभार ए.यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने