चतुर्थ श्रेणी(नगर निगम) में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोग हुए ठगी का शिकार,फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया

चतुर्थ श्रेणी(नगर निगम) में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोग हुए ठगी का शिकार,फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया

जौनपुर। नगर निगम के एक गैंग कुली (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) ने नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दर्जनों लोगों से ठगी कर ली। उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोग नगर आयुक्त के पास पहुंचे।

लोगों ने नगर आयुक्त को बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर स्वास्थ्य विभाग में तैनात गैंग कुली उमेश चन्द्र शर्मा ने वसूली की है। एडवांस के तौर पर सभी से एक- एक लाख रुपए लिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि शिकायत की जांच के आदेश दिए गए हैं।

आरोप है कि नगर निगम के जोन 3 में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमेश चंद्र शर्मा ने वैक्सीनेटर, माली तथा चपरासी के पदों पर भर्ती के नाम पर लोगों से वसूली की। ठगी का शिकार हुए जौनपुर के मछली शहर निवासी सुशील गौतम, राहुल गौतम व सुनील कुमार गौतम ने गुरुवार को नौकरी दिलाने वाले कर्मचारियों से मिलने जोन तीन कार्यालय पहुंचे थे। यहां पता चला कि वह कई दिनों से गायब है। जिसके बाद यह लोग लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय नगर आयुक्त से मिलने पहुंच गये। यहां अफसरों को ठगी की पूरी कहानी बतायी। युवाओं ने बताया कि आरोपी कर्मचारी उमेश चंद्र शर्मा ने उनकी मुलाकात बिहार निवासी दिलीप भारती ने कराई थी। उन्हें वैक्सीनेटर, माली, चपरासी के पदों पर भर्ती करने का झांसा दिया था। जौनपुर के ही एक दर्जन से अधिक लोगों से नौकरी के नाम पर एडवांस में एक एक लाख रुपए ले लिए। बाकी के पांच पांच लाख भर्ती होने के बाद देने को कहा था। आरोप है कि उेश ने सुशील, सुनील, राहुल के अलावा उदयराज, पूनम गौतम, दिनेश कुमार, कुसुम गौतम तथा अनीता देवी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए बटोरे हैं।

-----------

नियुक्ति पत्र देने के लिए बार-बार बुलाने पर हुआ शक

ठगी का शिकार हुए लोगों को कर्मचारी लगातार दौड़ा रहा था। कई महीने से उन्हें नई-नई तारीख बता रहा था लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दे रहा था। कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र दिया तो वह फर्जी निकला। इसी पर इन लोगों को शक हुआ। इसके बाद लोगों ने उससे अपना पैसा मांगना शुरू किया लेकिन कर्मचारी पैसा भी नहीं वापस कर रहा है। अब कार्यालय भी नहीं आ रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है। अधिकारियों ने पीड़ित युवाओं से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। जल्दी निगम दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने