खगड़िया । जिले में एक सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले थे। यह गलत काम एक किराए के मकान में किया जा रहा था।
जिले के नगर थाना इलाके के मालगोदम रोड की प्लाई गली में एक भाड़े के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन युवक और दो युवतियों को कमरे से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने इस अवैध धंधे की संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो युवतियों को छोड़ दिया है। संचालिका समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले युवकों में संतोष मेहता, अंगद कुमार शामिल हैं।
बताया जाता है कि एक महिला मकान भाड़े पर लेकर देह व्यापार का धंधा करती थी। प्रशिक्षु डीएसपी अमन को इस इसकी गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इधर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। साभार एचके।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें