लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल की तलवार मारकर नृशंस हत्या, अवैध संबंध हो सकती हैं हत्या की वजह

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल की तलवार मारकर नृशंस हत्या, अवैध संबंध हो सकती हैं हत्या की वजह

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक कपल को मौत के घाट उतार दिया है। जिस प्रकार से हत्या हुई है। उससे साफ नजर आ रहा है कि दोनों को बड़ी बेरहमी से मारा गया है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपियों ने तलवार मारकर कपल की हत्या की है।

महिला ने किया बेटी को मैसेज

घटना के दौरान महिला ने अपनी बेटी को मैसेज कर बताया कि हमें कोई मार रहा है। जैसे ही उसने ये मैसेज पढ़ा वह तुरंत घर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी और खून से सनी लाशें पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला शहर के एरोड्रम थाने क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले अशोकनगर कॉलोनी में स्थित एक मकान में हुआ है।

सरवटे पर है मृतक की दुकान

इस दोहरे हत्याकांड में जिन कपल की मौत हुई है। उनके नाम रवि ठाकुर और सरिता नरवरिया है। ये दोनों नजदीक के रिश्तेदार बताए जाते हैं। जो पिछले कुछ समय से साथ रह रहे थे। सरिता की बेटी एयर होस्टेज की तैयारी कर रही है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक रवि ठाकुर की इंदौर सरवटे बस स्टैंड पर होटल है।

अवैध संबंधों के चलते हत्या

सरिता और रवि की हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जिसने भी हत्या की है वह इन दोनों में से किसी एक का रिश्तेदार हो सकता है। क्योंकि दोनों के बीच जो संबंध थे वे अवैध थे। ये दोनों नजदीक के रिश्तेदार थे। रवि सरिता के घर आता जाता था, इस वजह से उसके संबंध बन गए थे। रवि और सरिता के शरीर पर कुछ निशान भी नजर आ रहे हैं। जिससे साफ पता चल रहा है कि हत्या से पहले आरोपियों के साथ मारपीट हुई।

ममता और अर्पणा हिरासत में

मृतक महिला सरिता नरवरिया ब्यूटी पार्लर संचालक बताई जा रही है। इस मर्डर केस में दो महिलाओं का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में भी लिया है। जिनका नाम ममता और अर्पणा बताया जा रहा है। इनसे पूछताछ जारी है जल्द ही हत्यारे का पता चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। साभार एएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने