अजब-गबज विवाह,एक के साथ दो लड़कियों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-तीनों साथ जिएंगे और मरेंगे...

अजब-गबज विवाह,एक के साथ दो लड़कियों ने एक लड़के से की शादी, बोलीं-तीनों साथ जिएंगे और मरेंगे...

बांसवाड़ा। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हम अरमान मलिक की वीडियो तो देखते ही हैं। जो अपने घर में अपनी दो बीवियों के साथ रहता है लेकिन राजस्थान के एक लड़के की स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है जो दो दुल्हन के साथ रह रहा है।

यह लड़का बांसवाड़ा का रहने वाला नरेश पारगी है,जिसकी शादी 2 दिन पहले ही हुई है। नरेश ने रेखा और अनीता नाम की दो लड़कियों के साथ शादी की है और अब दोनों के साथ घर पर रह रहा है।

बड़ी अजब-गबज है इनकी लव स्टोरी

नरेश मूल रूप से बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी इलाके के आमलिया गांव का रहने वाला है। जिसकी शादी खंडोरा की रेखा और अनीता से हुई है। नरेश बताते हैं कि साल 2013 में उसे रेखा से प्यार हुआ। ऐसे में वह रेखा को बिना शादी किए ही अपनी घर लेकर आ गया। 5 साल बाद 2018 में उसे एक दूसरी युवती अनीता से भी प्यार हो गया और उसे भी अपने घर लेकर आ गया। इसके बाद अब उसने शादी की है।

यहां दो बीवियों के साथ रखने है रिवाज

नरेश बताते हैं कि वह आदिवासी समाज का है। हालांकि दुख उसे इस बात का है कि दो बीवी होने के बावजूद भी वह अपनी शादी सामाजिक रीति रिवाज से नहीं कर सका क्योंकि उसकी आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में एक लड़के के दो पत्नी होना कोई बड़ी बात नहीं है। आदिवासी समाज में ऐसे कई उदाहरण है। साभार एएनएन।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने