पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष को अवैध असलहे एवं कारतूस संग किया गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष को अवैध असलहे एवं कारतूस संग किया गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर मंडल के बूथ 19 के भाजपा बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू को पुलिस ने शुक्रवार की रात तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए सांसद मछलीशहर से शिकायत की।

भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एसपी को पत्र लिखकर प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की।
शुक्रवार को केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उप निरीक्षक राम लाल पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान पर थे। सूचना मिली कि धर्मापुर गैस गोदाम से बनरहिया बाग मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार आ रहा है। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। उसने अपना नाम संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू, निवासी थाना गौराबादशाहपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा से प्रकरण की जांच की मांग की। मंडल अध्यक्ष रविवार की सुबह सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के आवास पर पहुंचे और मामले की जांच कराने की मांग की। सांसद ने बताया कि प्रकरण में एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। उसकी मई में ही हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस बाइक से वह चलता था, वह भी चोरी की निकली।
मंडल अध्यक्ष ने प्रकरण की जानकारी दी है। इसको लेकर सीओ केराकत गौरव शर्मा से बात की गई है। पुलिस अधीक्षक से भी बात करके मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करूंगा। - राम विलास पाल, जिलाध्यक्ष, मछलीशहर। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने