जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र शाहगंज के बड़ागांव स्थित दो धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने प्रतिबंधित सामग्री फेंक दी थी। सुबह पूजा-पाठ करने पर पहुंचे पुजारियों ने देखा तो खबर जंगल में आग की तरह फैली।
ग्रामीणों के आक्रोश व तनाव को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक स्थल की साफ-सफाई कराकर प्रतिबंधित सामग्री को हटवाया। पुलिस की सक्रियता व लोगों की सूझबूझ के चलते आपसी सौहार्द को बिगड़ने से बचाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बडागांव के पश्चिम मोहल्ला व बड़ागांव चौराहे स्थिति धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की रात प्रतिबंधित सामग्री फेंकी गई। सुबह पूजा-पाठ करने पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शुभम तोंदी व प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने परिसर में पहुंचकर प्रतिबंधित सामग्री को धार्मिक स्थल से हटवाकर साफ-सफाई करवाई। उन्होंने ग्रामीणों से बहुत जल्द अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सीओ शुभम तोंदी ने बताया कि माहौल को खराब करने की कोशिश करने वाले बहुत जल्द पुलिस की हिरासत में होंगे। पुलिस बल अराजक तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है। साभार ए यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें