उधम सिंह नगर। कनार्टक की एक युवती और उत्तराखंड के युवक के बीच पबजी गेम खेलते-खेलते प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने ब्याह रचा लिया। युवती की तलाश में कनार्टक से उत्तराखंड पहुंचे परिजनों को जब हकीकत पता चली तो वह बेटी की जिद के आगे हारकर लौट गए।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के बाजपुर स्थित मरियमपुर गांव निवासी आदित्य पुत्र मदन कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान उसने पबजी गेम खेलना शुरू किया था। इसी दौरान पबजी गेम के जरिए उसकी थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक की सुमैया से नजदीकियां बढ़ गई थी। उसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर लिए थे। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। उन्होंने संग जीने-मरने की कश्में खा ली थी।
नव विवाहित प्रेमी जोड़ा
पिछले साल गोवा गया था आदित्य
पिछले साल आदित्य कंपनी के काम से गोवा गया था। वहां से सुमैया का घर भी पास ही था। इन दोनों ने मुलाकात कर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। वह दोनों शादी की प्लानिंग करने लगे थे।
प्लेन से उड़कर आई सुमैया
बीते चार नवंबर को सुमैया अपने घर से भागकर प्लेन में सवार होकर आदित्य के घर बाजपुर पहुंच गई थी। यहां पर उसने आदित्य के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी थी। आदित्य के माता-पिता भी राजी हो गए थे।
कोर्ट में की शादी, खोज रहे थे परिजन
आदित्य ने सुमैया से कोर्ट मैरिज कर ली। उधर, सुमैया के माता-पिता ने कर्नाटक पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कर्नाटक पुलिस ने सुमैया का मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगा रखा था। वह लोग सुमैया को खोजने में जुटे हुए थे।
पुलिस संग बाजपुर पहुंचे परिजन
रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बाजपुर पुलिस की मदद से आदित्य और सुमैया को कोतवाली बुलाया। सुमैया और आदित्य ने बताया कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से उन दोनों ने विवाह कर लिया है। सुमैया ने कहा कि वह आदित्य के साथ ही रहना चाहती है।
बयान दर्ज कर लौटी कनार्टक पुलिस
कर्नाटक पुलिस ने दोनों के लिखित बयान दर्ज किए। परिजन सुमैया को वापस चलने के लिए राजी करने की तमाम कोशिशों में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसके बाद कनार्टक पुलिस और सुमैया के परिजन वापस लौट गए थे।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें