देवरिया। जिले में एक टीचर से स्कूल में नियुक्त मैनेजर ने स्कूल में ही रेप किया। जब टीचर ने इसकी शिकायत आरोपी के पिता से की तो उसने गाली-गलौज और विवाद कर उसे भगा दिया। टीचर मूलत: केरल की रहने वाली है। यहां वह अपना स्कूल चला रही है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं।
पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
![]() |
फाइल फोटो |
केरल निवासी टीचर जिले में चलाती है स्कूल
केरल की रहने वाली 45 साल की एक क्रिश्चियन महिला शिक्षिका 10 साल से अपने 25 साल के बेटे के साथ तरकुलवा थाना क्षेत्र में रह रही है। वहां यहां किराए के मकान में अपना स्कूल चला रही थी। कुछ महीने पहले मकान मालिक ने उससे मकान खाली करा लिया। इसके बाद उसने गांव में दूसरी जगह स्कूल संचालित करना शुरू कर दिया।
आफिस में जबरदस्ती रेप किया
यहां ग्राउंड और पहले फ्लोर पर स्कूल चलता था।वहीं दूसरी मंजिल पर शिक्षिका अपने बेटे के साथ रहती थी। टीचर के पति भी कुशीनगर में एक स्कूल चलाते हैं। आरोप है कि महिला टीचर के साथ स्कूल में नियुक्त मैनेजर ने दो दिसंबर को ऑफिस में जबरदस्ती रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला के शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज
मामले की शिकायत महिला ने प्रबंधक के पिता से की तो उसने पीड़िता से गाली-गलौज और मारपीट की। उसे भगा दिया। शिक्षिका ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति ने जब इस बारे में पिता-पुत्र से बात की तो दोनों आरोपी दंपति को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने प्रबंधक सुशील और उसके पिता रामनाथ भारती पर दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी पिता-पुत्र फरार, तलाश में डाली जा रही है दबिश
इस बावत CO सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि केरल की रहने वाली महिला शिक्षिका के बयान और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में टीम दबिश दे रही है। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार पत्रिका।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
a.singhjnp@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें