Jaunpur: स्लो साइकिल रेस के चार सौ मीटर दौड़ में अनिकेत सिंह ने मारी बाजी

Jaunpur: स्लो साइकिल रेस के चार सौ मीटर दौड़ में अनिकेत सिंह ने मारी बाजी

जौनपुर। जनता जनार्दन इंटर कालेज के मैदान में शनिवार को स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता जय किसान आंदोलन एवं हम हिन्दुस्तान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुई। कालेज के प्रबंधक लालसाहब यादव ने उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के स्लो साइकिल रेस में साहिल, अंकित व अनुराग क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में राजकिशन, 200 सौ मीटर में सुमित व 400 मीटर में अनिकेत ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य लालसाहब तिवारी व रमाशंकर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन उमाशंकर व सुमंत यादव ने किया। इस मौके पर अश्वनी कुमार, अमन कश्यप, रोशन कश्यप, सचिन कश्यप, अर्जुन विश्वकर्मा, बृजेश प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।

बजरंगदल के जिलाध्यक्ष के दादा का निधन

जफराबाद। क्षेत्र के बहरीपुर गांव निवासी समाजसेवी अमर बहादुर सिंह का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनकी उम्र सौ वर्ष से अधिक बतायी जा रही है। वे बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के दादा थे। अंतिम संस्कार शनिवार को सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर रामेश्वरम घाट पर किया गया। निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। इस मौके पर अमित सिंह, गुड्डू सिंह, रानू सिंह, राजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, सूबेदार सिंह, डब्बू, चंचल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने