रांची। झारखंड के एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोड्डा जिले के सरकारी स्कूल में हुई इस गोलीबारी में दो शिक्षक की मौत हो गई है। आरोपी स्कूल के ही टीचर ने खुद को भी गोली मार ली
गोली लगने से टीचर गंभीर रूप घायल हो गए हैं। गोलीबारी की यह घटना पोड़ैयाहाट इलाके के उत्क्रमित उच्च विद्यालय में हुई है।
रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित इस स्कूल में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। सुबह करीब 11 बजे स्कूल के टीचर ने गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया है और उस वक्त स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा, 'स्कूल के एक कमरे में दो शिक्षकों का शव खून से लथपथ पड़ा था। इनमें एक महिला टीचर भी थीं। आरोपी शिक्षक भी घायल अवस्था में पाया गया है।'
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गोली चलाने की यह घटना टीचरों के लव ट्रायंगल का अंजाम है। गोली चलाने वाले शिक्षक का महिला टीचर से पहले से प्रेम-प्रसंग था। बताया जा रहा है कि बाद में शिक्षिका की स्कूल के ही एक अन्य टीचर से नजदीकियां बढ़ने लगीं। आरोपी टीचर इसी बात से नाराज थे और फिर उसने स्कूल की लाइब्रेरी में इस भयानक डबल मर्डर को अंजाम दिया है।
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला टीचर का नाम सुजाता देवी है। इसके अलावा एक अन्य मृतक शिक्षक का नाम आदेश सिंह है। गोली चलाने वाले टीचर का नाम रवि रंजन बताया जा रहा है। सुजाता के पति के बारे में बताया जा रहा है कि फौज में हैं। वहीं सुजाता और आदेश को गोली मारने वाले रवि रंजन को लेकर कहा जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। यह भी बताया जा रहा है कि स्कूल की लाइब्रेरी में यह गोलीबारी हुई है। गोलीबार की घटना से स्कूल के छात्र दहल उठे थे। स्कूल की लाइब्रेरी में छह राउंड गोलीबारी की बात भी सामने आ रही है। साभार ए यू।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें