धर्म स्थल के प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दे रही हैं दबिश

धर्म स्थल के प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दे रही हैं दबिश

जौनपुर। विशेषरपुर चौकियां धाम मार्ग तिराहे पर स्थित धर्म स्थल में रविवार को प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त करने के मामले में आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यहां से शेषनाग और त्रिशूल भी अराजकतत्व उठा ले गए थे।

इन दोनों वस्तुओं के लिए आर्डर दे दिया गया है। आते ही स्थापित कर दिए जाएंगे।

सोमवार की सुबह जब भक्त दर्शन-पूजा करने पहुंचे तो प्रतीक चिह्न क्षतिग्रस्त था। शेषनाग और त्रिशूल भी गायब था। लोगों की सूचना पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। अराजकतत्वों ने मंदिर पर लगे सीसीटीवी का तार भी काट दिया था। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि तहरीर नहीं मिली है। शेषनाग और त्रिशूल भी जल्द स्थापित कर दिए जाएंगे। साभार ए यू।

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने