आगरा। आगरा में सिकदंरा आवास विकास कालोनी के व्यस्त कर कुंज चौराहे पर सोमवार रात दबंगों ने भाजपा नेता के पुत्रों को घेर लिया। दोनों पर ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग करने से व्यस्त चौराहे पर अफरातफरी और दहशत फैल गई।
एक पुत्र के गाल और गर्दन से रगड़ खाती हुई गोली निकल गई।
दूसरे पुत्र के हाथ और छाती के बराबर में गोली लगी है। दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने पर एसीपी हरीपर्वत आदित्य मौके पर पहुंच गए। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हमले के पीछे रंजिश बताई गई है।
ढाबा से लौट रहे थे दोनों
घटना सोमवार रात नौ बजे की है। आवास विकास कालोनी सेक्टर 11 निवासी यशपाल चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। यशपाल चौधरी ने बताया 32 वर्षीय पुत्र प्रवीण एक कंपनी में काम करते हैं। छोटा बेटा सचिन प्रतियोगी परीक्षाअेां की तैयारी करने साथ ही उनके काम में हाथ बंटाता है। सोमवार रात दोनों पुत्र ढाबे से खाना खाकर बाइक पर घर आ रहे थे।
घात लगाए बैठे थे हमलावर
कर कुंज चौराहे पर पहले से घात लगाए आवास विकास कालोनी सेक्टर चार निवासी रंजीत, रिकू ने अपने साथियों के साथ बाइक को रोक लिया। प्रवीण और सचिन से गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच रंजीत ने तमंचा निकाल दोनों पुत्रों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली सचिन के गर्दन के पास लगी, दूसरी उसके हाथ से रगड़ खाती हुई निकल गई। सचिन वहीं गिर गया।
घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रारंभिक छानबीन में रंजिश की बात सामने आई है। आरोपितों की गिरफ्तारी को टीम दबिश दे रही हैं। आदित्य एसीपी हरीपर्वत। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें