कुशीनगर। पति गया था बाहर; मौका पाकर जीजा ने साली से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव,फिर..। मामला कुशीनगर जनपद के एक क्षेत्र का है जहां गांव में जीजा को साली के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। थाने पहुंची विवाहिता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने बुधवार की देर रात 12 बजे छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विवाहिता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि जीजा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बना रहा था। घटना 10 दिन पहले की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने तहरीर में लिखा है कि वह घर पर अकेली थी। पति किसी कार्य से बाहर गए थे। इस दौरान खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले जीजा घर पहुंचा। उसको जलपान लाकर दिया, इस दौरान जीजा उसे अकेली देखकर छेड़खानी करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। उसने कहा था कि शारीरिक संबंध नही बनाई तो तुमको बदनाम कर देंगे।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
तहरीर के आधार पर महिला के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खडडा थाना क्षेत्र के आरोपित भरथ के विरुद्ध छेड़खानी व धमकी आदि का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साभार जेएनएन।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें