बदायूं । मनचले ऑटो रिक्शा चालक को लड़कियों ने सिखाया सबक,निकली सारी आशिकी। जिले के मुजरिया क्षेत्र में टेंपो चालक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने स्कूल जा रही छात्राओं का पीछा किया। सुनसान जगह पर उनके आगे टेंपो लगा दिया। एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर राहगीर रुके तो आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गया।
बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक टेंपो चालक ने हाईस्कूल की छात्रा से छेड़खानी कर दी। उसके शोर मचाने पर राहगीर रुके तो आरोपी टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है। अभी आरोपी चालक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
हाईस्कूल की छात्रा मुजरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आती-जाती है। वह शनिवार सुबह अपनी सहेली के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में एक टेंपो चालक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
छात्राओं की साइकिल के आगे लगाया टेंपो
उसने सुनसान जगह देखकर छात्राओं के आगे अपना टेंपो लगा दिया और दोनों छात्राओं को रोक लिया। हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने शोर मचा दिया। इससे सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए। उन्हें देखकर चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टेंपो को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि टेंपो बिल्कुल नया है। अभी उसका रजिस्ट्रेशन तक नहीं हुआ है। छात्रा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि टेंपो कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। साभार ए यू।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/SamikshaRajpoo5/status/1750515287382806733?t=qtLifF0-T7ktTmtw9g7Ecg&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें