जौनपुर। जनपद में एक अनोखा मामला आया सामने। सीमा हैदर जिस तरह अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान से भारत आई ठीक उसी तरीके से जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियाव गांव में बांग्लादेश से एक प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने टूरिस्ट वीजा लेकर एक युवती अपने प्रेमी से मिलने जौनपुर जनपद के उक्त गांव पहुंची।
प्रेमी को जैसे इस मामले की भनक लगी वह मौके से हुआ फरार। जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस व जांच एजेंसियां महिला की सुरक्षा और अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।
बांग्लादेश की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के गरियांव गांव आ गई है। टूरिस्ट वीजा पर आई युवती 15 दिनों से प्रेमी के घर ठहरी है। जबकि प्रेमी फरार हो गया है।
बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के लक्ष्मीपुर गांव की फातिमा अख्तर और गरियांव के अशफाक अहमद रोजी-रोजगार के लिए दुबई रहते थे। दो वर्ष पूर्व दोनों की दुबई में ही मुलाकात हुई थी। फातिमा के अनुसार, वहां दोनों साथ रहने लगे। दोनों का निकाह भी हुआ है। कुछ महीने पहले दोनों अपने-अपने देश लौट गए थे। 15 दिन पहले फातिमा अपने प्रेमी अशफाक से मिलने के लिए छह माह का टूरिस्ट वीजा लेकर गरियांव आ गई। प्रेमी घर पर नहीं मिला तो रुककर इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष संजय वर्मा का कहना है कि बांग्लादेशी महिला के आने की जानकारी मिली है। वह वैध तरीके से अपने प्रेमी से मिलने आई है। उसके विषय में और पुख्ता जानकारी प्राप्त की जा रही है। वह पिछले 15 दिनों से प्रेमी के घर में रह रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अभी तक अपने प्रेमी के घर पर डटी हुई है। महिला का कहना है कि मैं जब तक अपने प्रेमी से मिल नहीं लूंगी और उसे सभी बातें स्पष्ट नहीं कर लूंगी मैं यहां से वापस नहीं जाऊंगी। संवाद।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें