जौनपुर: Rape और पाक्सों एक्ट में दो महिला समेत 7 गिरफ्तार

जौनपुर: Rape और पाक्सों एक्ट में दो महिला समेत 7 गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी को एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया। धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म, धोखाधड़ी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा सात अन्य पर साजिश रचने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर तीन साल तक अपने ही घर में रखा। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाता रहा। किशोरी ने जब शादी करने के लिए कहा, तब आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। किशोरी के इन्कार करने पर युवक ने उसको भगा दिया। इसके बाद किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी डा.अजयपाल शर्मा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में अजरम, इम्तियाज, अहद, मोहम्मद नसीम, शबनम, खुश्गुल, मोहम्मद एहसान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। मुख्य आरोपी सैफी सलमानी फरार है।

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट में दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने