जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रामरायपट्टी में आरएसएस के प्रचारक पर जानलेवा हमला व डकैती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए एक नामजद व दो पर मुकदमा दर्ज किया।
माधव संघ आश्रम के निवासी आरएसएस प्रचारक रजत प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते चार जनवरी को सवा तीन बजे पीछे से आ रहे स्कार्पियो में बैठा अर्पित सिंह उर्फ गोलू निवासी कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार तेज गति से गाड़ी चलाते हुए पहुंचा। वह किसी लड़की का पीछा करते हुए आ रहा था।
इस दौरान लड़की साइकिल से उनके बाइक से टकराकर गिर गई। उन्होंने लड़की को उठाने का प्रयास किया तो उसी समय अर्पित ने अपने साथ एक अन्य साथी के साथ अपने हाथ में लिए रिवाल्वर को लहराते हुए गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हमला किया। तब तक संघ आश्रम से दौड़ते हुए कुछ लोग आ गए।
इस दौरान अर्पित सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाइक को छीनकर अपने साथी के साथ लेकर भाग गया। इस बाबत लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि मामले में डकैती व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साभार ए यू।
![]() |
पकड़ा गया आरोपी |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें