गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के अधिक मामले आए। कासिमाबाद कोतवाली में एसपी ओमवीर सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनने के साथ अधिकारियों को समाधान करने के लिए कहा।
ठंड और कोहरे के बावजूद फरियादी सुबह करीब 9.30 बजे थाना परिसरों में पहुंच गए थे।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के कार्यालय, महिला पुलिस चौकी कार्यालय और भवन के साथ शौचालय, विवेचना कक्ष, रसोई घर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में कूड़े कचरे की ढेर के साथ गंदगी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय को फटकार लगाई। उन्होंने दो दिन के अंदर शौचालय में व्याप्त गंदगी के साथ परिसर की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। जमानिया: कोतवाली में सीओ अनूप कुमार सिंह एवं एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी ने फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही अधिकारियों को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। साभार एचटी।
![]() |
एसपी गाजीपुर,ओमवीर सिंह |
रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
जर्नलिस्ट
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें