आजमगढ़:मोबाइल लूट में शामिल एक आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,02 मोबाइल फोन जब्त

आजमगढ़:मोबाइल लूट में शामिल एक आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,02 मोबाइल फोन जब्त

आजमगढ़ । मोबाइल लूट में शामिल एक आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,02 मोबाइल फोन जब्त। मुकदमा जयदीप कुमार श्रीवास्तव  पुत्र जोखन लाल श्रीवास्तव निवासी दरियापुर नेवादा थाना मेहनाजपुर आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि 01 अज्ञात व्यक्ति ने वादी की 02 मोबाईल छीन कर मोटरसाईकिल से भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0  15/2024 धारा 392 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।

दौरान विवेचना अभियुक्त सुरज गौड पुत्र रविन्द्र गौड निवासी ग्राम शाहपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 26.02.24 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सुरज गौड पुत्र रविन्द्र गौड निवासी ग्राम शाहपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को गांधी इण्टर कालेज दरियापुर से समय करीब 11.50 बजे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से चोरी की 02 मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पंजीकृत अभियोग– मु0अ0सं0 15/24 धारा 392/411 भादवि थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- सुरज गौड पुत्र रविन्द्र गौड निवासी ग्राम शाहपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ।
बरामदगी- 02 मोबाईल फोन व 01 मोटरसाईकिल
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 राजेन्द्र कुमार,  हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने