आजमगढ़। थाना क्षेत्र मेहनाजपुर के मऊ परासिंन गांव के पास शाम लगभग 6 बजे एक अनियंत्रित डम्फर ने मोटरसाइकिल एवं सायकिल सवार राहगीरों को धक्का मार दिया। वाहन जिससे सवार दो लोगो की मौत हो गई। वहीं सायकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान जितेंद उम्र लगभग 20 पुत्र रंगी राम;भोला उम्र लगभग 21पुत्र फूलचंद राम ग्राम तेलवनिया थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई हैं। घायल मिठाई राजभर 60 पुत्र विशुन राजभर ग्राम मउ परासिंन थाना मेहनाजपुर का निवासी है । थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे एवं पुलिस टीम घायल व्यक्ति को सीएचसी मेहनाजपुर ले गई। डॉक्टर ने घायल वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस डंफर को मेहनाजपुर थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाई में जुटी रही।
देखे वीडियो 👇Age 18+(तस्वीरें विचलित कर सकती है)
https://twitter.com/ParmarTimes/status/1759612054410019075?t=pFJ0JSR9_x8GtsKMKtWBvQ&s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें