अजब गजब। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हर देश, शहर और कस्बे में शादी की शैली और रीति-रिवाज बिल्कुल अलग-अलग होते हैं। भारतीय समाज में शादियां किसी त्यौहार से कम नहीं होती हैं, जबकि विदेशों में शादियां बिना पंडित के और मंत्रोच्चार के साथ की जाती हैं।
हालाँकि, शादी से जुड़ी रस्में अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन ये सभी रस्में दूल्हा-दुल्हन के सुखी जीवन के लिए निभाई जाती हैं।
ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद व्यक्ति का जीवन शांत हो जाता है और उसे साथ रहने की सामाजिक स्वीकृति मिल जाती है। लेकिन इस दुनिया के एक शहर में शादी को लेकर ऐसे अजीबोगरीब रिवाज निभाए जाते हैं जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
चीन में शादी की एक अजीब परंपरा है
दरअसल, यह देश कोई और नहीं बल्कि भारत का पड़ोसी देश चीन है, जहां के कुछ इलाकों में सिर्फ 24 घंटे के लिए ही शादी की इजाजत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में जो लोग शादियों में अपनी बहुओं को तोहफे और पैसे नहीं दे पाते, वे गरीबी के कारण शादी नहीं करते हैं। ऐसे में वहां के लड़के अनोखे तरीके से शादी करते हैं, जिससे उन पर शादीशुदा का लेबल लग जाता है।
यह शादी कहाँ होती है?
हम जिस अनोखी शादी की बात कर रहे हैं वह चीन के हुबेई प्रांत में होती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। यहां लड़के-लड़कियों की शादी सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही हो जाती है। इन शादियों की सबसे खास बात ये है कि इनके लिए कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाता और न ही किसी मेहमान के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया जाता है. ऐसी शादियां बेहद गोपनीय तरीके से होती हैं. आपको बता दें कि पिछले 6 सालों में यह चलन तेजी से बढ़ा है।
एक ही दिन शादी क्यों?
दरअसल, चीन में शादी में लड़के के परिवार और लड़के को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर लड़के बिना शादी के ही जीवन गुजार रहे हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि चीन में लड़कों का कुंवारा मरना शुभ नहीं माना जाता. यही कारण है कि लड़के अपनी एक पहचान मिटाने के लिए एक दिन के लिए शादी कर लेते हैं। आपको बता दें कि चीन के कुछ हिस्सों में ऐसी परंपरा है कि अगर कोई लड़का अविवाहित मर जाता है तो जाते-जाते भी उसकी शादी कर दी जाती है।
शादी के बाद लड़कियों का क्या होता है?
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी के बाद उन लड़कियों का क्या होता है, जो एक दिन के लिए दुल्हन बनती हैं। दरअसल, एक दिन के लिए दुल्हन बनने वाली लड़कियों को काफी पैसे दिए जाते हैं। वर्तमान में, चीन में एक दिवसीय विवाह व्यवसाय बहुत व्यापक है। साभार एसएन।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें