जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सोइथाखुर्द गांव में दो जनवरी को मिले विवाहिता के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियोंं को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की हत्या उसके दो प्रेमियों ने गला कसकर की थी।
साक्ष्य छुपाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया था।
सोइथाखुर्द गांव निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता पुत्र अशोक का विवाह 15 वर्ष पूर्व आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री ममता के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में है। दो जनवरी की दोपहर ममता(38) का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। मृतका की माता ऊषा देवी ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतका का सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर जपटापुर गांव निवासी सोनू गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दबिश दी गई तो वह घर से फरार पाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतका का उसके पड़ोसी अर्जुन गुप्ता से भी अंतरंग संबंध रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी लिए मुखबिर लगाया गया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों इस समय गोसाईंपुर नहर पुलिया पर मौजूद हैं। हमराहियों संग घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बताया कि प्रेमिका उनको एक-दूसरे के प्रति भड़काकर ब्लैकमेल करती थी। इससे ऊबकर दोनों ने मिलकर उसी के घर में दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया था। साभार ए.यू।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें