मासूम बच्ची के साथ छेडखानी करने वाले आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम बच्ची के साथ छेडखानी करने वाले आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। मासूम बच्ची के साथ छेडखानी करने वाले का आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिनांक 26.03.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि धर्मदेव का रिश्तेदार प्रवेश पुत्र शोमारू निवासी हरिहरपुर ( बढयापार ) थाना चन्दवक जिला जौनपुर मेरे घर पर आया और मेरी पांच साल की बेटी को टाफी दिलावाने के बहाने  गेहू के खेत मे ले जाकर उसके साथ छेड़खानी किया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 39/24 धारा 354 क भा0द0वि0 व 9(M)/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार के द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 26.03.24 को व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रवेश पुत्र शोमारू निवासी हरिहरपुर ( बढयापार ) थाना चन्दवक जिला जौनपुर को सिधौना बाजार से समय करीब  10.35  बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग –  मु.अ.स. 39/24 धारा 354 क भा0द0वि0 व 9(M)/10 पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास:- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त-  प्रवेश राम पुत्र सोमारु निवासी हरिहरपुर ( बढयापार ) थाना चन्दवक जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, UTSI  विक्रान्त मिश्रा, का0दिवाकर कुमार, म0का0 सोमवती थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने