युवक ने चाकू की नोक पर 62 वर्षीय वृद्धा से किया दुष्कर्म; बनाया अश्लील वीडियो

युवक ने चाकू की नोक पर 62 वर्षीय वृद्धा से किया दुष्कर्म; बनाया अश्लील वीडियो

आजमगढ़। बरदह क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को नसेड़ी युवक ने गांव की एक 62 वर्षीय वृद्धा को चाकू से डरा धमका कर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया।

युवक के जाने के बाद महिला ने पड़ोसियो को घटना की जानकारी दी। दामाद की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 62 वर्षीय वृद्धा के पुत्र मुंबई में रहते हैं। वह घर पर अकेली रहती थी। शुक्रवार की रात मे गांव का एक 22 वर्षीय युवक नशा की हालत वृद्धा के घर में घुस गया। वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने चाकू दिखा कर उसे डराया धमकाया। कपड़े फाड़ दिए, वीडियो बनाया इसके बाद दुष्कर्म किया। युवक के जाने के बाद वृद्धा ने पड़ोसियों को जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के साथ डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। वृद्धा के दामाद ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साभार एचटी।

सांकेतिक चित्र 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने