परिवार से बगावत करके प्रियंका ने किया लव मैरिज,पति निकला आशिक मिजाज;पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

परिवार से बगावत करके प्रियंका ने किया लव मैरिज,पति निकला आशिक मिजाज;पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में एक लव स्टोरी दुखद इंडिंग हुई। जिस प्यार को पाने के लिए युवती ने घर परिवार सब कुछ छोड़ दिया, मां-बाप, भाई-बहन से बगावत की, वहीं छलिया निकला। प्रेमी से मात्र 15 दिन पहले पति ने युवक के छल का सदमा युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

5 दिन जीवन और मौत से जूझती रही और आखिरकार डबडबाई आंखों, बंद मुंह और घायल शरीर को छोड़कर इस दुनिया से अलविदा कर गई।

परिवार से बगावत करके प्रियंका ने किया था अुर्जन से विवाह
मूलत: यूपी के मैनपुरी के रहने वाले अभिनंदन प्रताप अपने परिवार के साथ फरीदपुर के बदरपुर बार्डर में किराए पर रहते हैं। उनके पड़ोस में बिहार के कटिहार का रहने वाला अर्जुन अपने परिवार के साथ रहता था। अभिनंदन और अर्जुन के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। वह दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उन दोनों के परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। दूसरी तरफ प्रियंका भी किसी भी सूरत में अर्जुन को छोड़ने को तैयार नहीं थी। नतीजा 4 मार्च को प्रियंका अर्जुन के साथ घर परिवार छोड़कर चली गई।

बेटी की खुशी के आगे खामोश हो गया था परिवार
11 अप्रैल को अर्जुन-प्रियंका ने फरीदाबाद डिस्ट्रिक कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद आर्य समाज से भी विधि विधान से शादी कर दोनों सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए। उस वक्त तक प्रियंका को तनिक भी एहसास नहीं था कि जिसके लिए वह अपना सर्वस्व न्यौछावर करके आई है, वहीं उसका काल बन जाएगा। परिवार भी बेटी की खुशी के आगे शांत हो गया।

दहेज का विरोध करने पर युवती को छोड़कर भागा युवक
प्रियंका के भाई सत्येंद्र प्रताप के मुताबिक वह दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करता था। पता चलने पर पिता अभिनंदन ने अर्जुन का समझाया था। 30 मार्च को अर्जुन प्रियंका को अकेला छोड़कर गायब हो गया। पता चलने पर पिताजी उसे 31 मार्च को घर ले आए। अर्जुन के धोखे से परेशान प्रियंका घर की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल प्रियंका को परिवार वाले दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान 4 अप्रैल को प्रियंका ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने अर्जुन के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दी है। साभार एमएन।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने