Jaunpur: जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार ,दुल्हा मायूस होकर वापस लौटा

Jaunpur: जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार ,दुल्हा मायूस होकर वापस लौटा

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी प्रयास के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। मजबूरी में दूल्हा बगैर शादी किए ही बारातियों के साथ वापस घर लौट गया।
गांव निवासी एक लड़की की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। तय डेट पर शनिवार को बारात दरवाजे पर आ गई। घरातियों ने बड़े उत्साह से बरातियों का स्वागत किया। द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे दुल्हन सज धजकर जयमाल के लिए आई। लगभग एक घंटे तक जयमाल की रस्म पूरी की गई। बरातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी की जाने लगी। उसी समय पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। परिजन बिना किसी को कुछ बताए उसे खोजने लगे। धीरे-धीरे बरातियों को भी इस बात की भनक लग गई। रात भर दूल्हा विवाह के लिए दुल्हन का इंतजार करता रहा। सुबह होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए बिन दुल्हन के मायूस हो बारात लेकर वापस चले गए। साभार एचटी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने