Viral Video: सोशल मीडिया पर मौत का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। पांच लड़के एक तेज रफ्तार कार में सवार हैं। खूब तेज आवाज में गाना बज रहा है। सभी मस्ती के मूड में डांस कर रहे हैं। कार की स्पीड 180 किलोमीटर तक पहुंच जाती है और तभी स्क्रीन पर अंधेरा छा जाता है...
अगल दृश्य दहला देने वाला है। कार के परखचे उड़ जाते हैं। हादसे में दो लड़कों की मौत हो जाती है। वहीं तीन जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। यह हादसा जब हुआ तब इंस्टाग्राम पर लड़के लाइव थे। यह गुजरात के आणंद जिले की घटना है।
मौत के लाइव वीडियो में क्या?
वायरल हो रहे 2.39 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का लाइव वीडियो में 'हैलो' बोल रहा है। सभी मस्ती में गाते और डांस करते आगे बढ़ रहे हैं। आगे वाली सीट पर एक लड़का पैर ऊपर कर के बैठा है। कार की स्पीड 180 किमी तक पहुंच जाती है। वह एक वाहन को ओवरटेक कर के आगे बढ़ते हैं। इस दौरान लड़के गाली भी दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही वो एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते हैं, गाड़ी पलट जाती है। लाइव वीडियो में सबकुछ काला-काला दिखने लगता है। लड़कों और गाने की आवाज खामोश हो जाती है।
और खत्म हो गईं दो जिंदगियां
महज व्यूज और लाइक्स के लिए अक्सर लोग जान दाव पर लगा देते हैं। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कों का यह ग्रुप अहमदाबाद से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। कार पलटने के बाद चिराग पटेल और अमन शेख नाम के दो लड़कों की मौत हो गई। यह घटना मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ हुई। गंभीर रूप से घायल तीन लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चलाने वाले मुस्तफा उर्फ शाहबाज खान पठान के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
'भौकाल' बना काल
लाइव वीडियो में तेज रफ्तार कार दिखाना लड़कों के लिए महंगा साबित पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है। कार के परखचे उड़ गए हैं। कार के सभी शीशे टूट गए हैं। सीट पर एक पैर का जूता पड़ा है। आगे एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल गिरी है। सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने के चक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अस्पताल में भर्ती हैं। साभार एचटी ।
देखें वीडियो 👇
https://twitter.com/Prateek34381357/status/1790395260302234095?s=19
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें