JAUNPUR: जयमाल के दौरान पहुंचा दुल्हन का आशिक; दुल्हन को बताया अपनी प्रेमिका;दूल्हे ने शादी से किया इनकार

JAUNPUR: जयमाल के दौरान पहुंचा दुल्हन का आशिक; दुल्हन को बताया अपनी प्रेमिका;दूल्हे ने शादी से किया इनकार

जौनपुर। सुरेरी क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के समय दुल्हन का आशिक पहुंचा तो दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। घर वालों ने आशिक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव से शुक्रवार को धूमधाम से बारात आई थी।

द्वारचार के बाद जयमाल पर दूल्हा-दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंचकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाने चले। उसके पहले मछलीशहर थाना क्षेत्र के मुजार गांव निवासी दुल्हन का प्रेमी अपने दो साथियों के साथ आ धमका।

स्टेज पर ही दुल्हन को अपनी प्रेमिका बताते हुए शादी में खलल डालने लगा। देखते ही देखते बात बिगड़ने लगी। दुल्हन के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई। यह नजारा देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों से करीब 25 लोगों को हिरासत में लेकर सुरेरी थाने पर पहुंची।

मौका पाकर दुल्हन का आशिक अपने एक साथी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर पंचायत चलती रही। पुलिस के अनुसार, दूल्हा और दुल्हन बीते 10 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कर लिए थे।

शादी के पश्चात एक बार पुनः रीति रिवाज के साथ दूल्हा पक्ष बीते शुक्रवार को बारात लेकर दुल्हन के घर पर आया था। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी। साभार ए यू।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने