आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने शनिवार की रात साते समय लाठी, डंडा, राड से हमला कर युवक की हत्या कर दी। जबकि हमले में वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए।
घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
गंभीरपर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी राजेंद्र और दूसरे पक्ष के चंद्रशेखर से पुरानी रंजिश चलती है। एक साल पूर्व दोनों परिवार की महिलाओं में विवाद हुआ था। इसके बाद से तनाव बना हुआ था। शनिवार की रात घर में 24 वर्षीय प्रमोद कुमार, इनके भाई 18 वर्षीय विपत, पिता 55 वर्षीय रामवृक्ष और चाचा 60 वर्षीय रजेंद्र घर पर सोए हुए थे। रात करीब 12 बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सो रहे लोगो पर हमला होते ही परिवार में अफरा तफरी मच गई। किसी को बचाव का मौका नहीं मिला। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। प्रमोद की उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। अन्य घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से हमलावर घर छोड़ कर फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। साभार एचटी।
![]() |
मृत प्रमोद,फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें