गजरौला(अमरोहा) । चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के मुहल्ला सैफी नगर में दूध लेने जा रही एक महिला का पीछा करते हुए आए युवक ने मुंह दबा लिया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपित मौके से भाग गया।
यह घटना करने वाला आरोपित पिछले कई दिन से मुहल्ले में रेकी कर रहा था और कई जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद भी हुआ है। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
मुहल्ले में सत्येंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह फैक्ट्री कर्मी हैं। उनकी पत्नी सुषमा देवी रोजाना सुबह करीब साढ़े पांच बजे दूध लेने के लिए ज्योति बैंक्विट हॉल के पास खाली पड़े मैदान से होकर जाती हैं। शनिवार की सुबह भी वह दूध लेने के लिए जा रही थी।
इसी दौरान जब वह बैंक्विट हॉल के पास पहुंची तो मैदान में पीछे से आए एक युवक ने उन्हें दबोच और फिर मुंह दबा दिया। उन्होंने विरोध करते हुए शोर शराब किया तो कुछ दूरी पर खड़ा एक ई रिक्शा चालक मौके पर आया। उसने आरोपित को पकड़ने के बजाय उसे भगा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने वापस अपने घर पर पहुंचकर घटना के बारे में आपबीती बताई तो होश उड़ गए।
सीसीटीवी किए चेक
आसपास के मुहल्ले वासियों ने घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करें तो उसमें पता चला कि आरोपित पिछले कई दिनों से इस मुहल्ले में रेकी करने आ रहा है। फुटेज के हिसाब से आरोपित मुस्लिम है और बड़ी दाड़ी है। कुर्ते पजामे पहने और टोपी भी लगा रखी है।
मुहल्ले के चक्कर लगाते देखा
पीड़ित महिला ने भी सुबह के समय कई बार मुहल्ले में चक्कर लगाते हुए देखा है। महिला के पति ने आशंका जताते हुए कहा कि आरोपित या तो गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश में था या फिर बेहोश कर ई रिक्शा वाले के माध्यम से उठा कर ले जाने की प्रयास में था। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। साभार जेएनएन।
देखे वीडियो 👇
https://twitter.com/TNNavbharat/status/1799639843384787196?s=19
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें