मार्निंगवॉक पर निकले दो युवकों की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत,परिवार में मचा कोहराम

मार्निंगवॉक पर निकले दो युवकों की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत,परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। शहर के हाफिजपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार की सुबह मार्निंगवॉक पर निकले दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। करीब घंटेभर तक दोनों के शव मौके पर पड़े रहे।

एंबुलेंसकर्मियों के पहुंचने के बाद उनकी शिनाख्त हुई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली के हाफिजपुर निवासी 48 वर्षीय सरवन कुमार यादव एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाते थे। शनिवार की भोर में करीब चार बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे। उनके साथ मोहल्ले के 45 वर्षीय गुलाब चौहान भी गए थे। दोनों लोग हर दिन भोर में एक साथ टहलने के लिए घर से जाते थे। हाफिजपुर में जुनेदगंज बाईपास मार्ग पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद दोनों का शव मौके पर करीब एक घंटे तक पड़ा था। सड़क किनारे लगे पानी में उनके शव औंधे मुंह पड़े थे। जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। करीब एक घंटे बाद आसपास के अन्य लोग भी टहलने के लिए गए। इस दौरान शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। एंबुलेंसकर्मियों ने शव को सीधा किया तो पहचान हुई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सरवन कुमार यादव को दो बेटे हैं। गुलाब चौहान की एक बेटी और दो बेटे हैं। साभार एचटी।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने