कूबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पूर्व डीजीपी यूपी पद्मश्री प्रकाश सिंह रहें उपस्थित

कूबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,पूर्व डीजीपी यूपी पद्मश्री प्रकाश सिंह रहें उपस्थित

आजमगढ़। कूबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय दरियापुर नेवादा में कर्ण इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में दुर्गा शक्ति संवर्धन फेलोशिप एवं साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमे कॉलेज के ग्रेजुशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन के 50 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने में कई तरह की परेशानी होती थी, लेकिन अब साइकिल से आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

फाइल फोटो

निःशुल्क साइकिलें पाकर बालिकाओं के चेहरे खिले नजर आए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पद्मश्री प्रकाश सिंह पूर्व पुलिस महा निदेशक की गौरवमई उपस्थिति रही। उन्ही के पुत्र पीयूष सिंह एवं उनके परिवार द्वारा उक्त साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए पियूष सिंह एवं उनके परिवार द्वारा मिले उपहार उनकी आगे की पढाई के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अभिमन्यु यादव ने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जुझ रहे परिवार की बेटियो के लिए यह योजना एक बडा वरदान है।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राणा सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान डॉक्टर अनिल सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, डॉक्टर संजय सिंह,डॉक्टर यशपाल सिंह, संजय सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एसओ मेहनाजपुर हीरेंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।

फाइल फोटो

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने