मायके में आई महिला को असलहा दिखाकर बदमाश ने किया दुष्कर्म,आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

मायके में आई महिला को असलहा दिखाकर बदमाश ने किया दुष्कर्म,आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सो रही महिला को तमंचे से आतंकित कर बदमाश ने दुराचार किया। शनिवार की रात की घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

गांव निवासी महिला मौजूदा समय में अपने मायके आयी हुई है। रोज की तरह शनिवार की शाम खाना खाने के बाद महिला सोने चली गयी। आरोपी पड़ोस में एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां आया था। रात में करीब एक बजे घर में घुस गया और असलहा दिखाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी रात में ही रिश्तेदार के यहां से अपने घर चला गया। सुबह थाने में महिला तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी अवधेश चौहान पुत्र हनुमान दीन चौहान निवासी मुरैला बाजार, तेजीबाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साभार एचटी।

फाइल फोटो 

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने