JAUNPUR: बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां,दो प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

JAUNPUR: बेसिक शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली खामियां,दो प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर। बीएसए ने दो विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाईं। दो प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही काम में सुधार लाने को चेताया।बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने करंजाकला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का सोमवार को निरीक्षण किया।

विद्यालय में खामी मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान सहायक अध्यापिका सरिता सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर मिली। विद्यालय में 71 छात्र पंजीकृत थे। मौके पर 42 छात्र उपस्थित पाए गए। छात्रों की अनुपस्थिति को पंजिका पर दर्ज नहीं की गई थी। बाउन्ड्रीवाल का निर्माण नहीं कराया गया था। प्रधानाध्यापिका से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर धर्मापुर का निरीक्षण किया। अनुदेशक आनंद कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। कुल नामांकित 105 छात्रों में से 63 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में उपस्थित छात्रों की संख्या क्रमशः 56, 55, 65 दर्ज पाई गई। प्राथमिक विद्यालय नयनसंड अनुसूचित जाति बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका शिवांगी मौर्या एक जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर मिली। आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। प्रभारी प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा। साभार ए यू।

डॉ.गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने