होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

रांची। लाख कोशिशों के बाद देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में इसके मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब झारखंड के रांची में पुलिस ने होटल में चलने वाले सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित होटल मौर्या का है। यहां पुलिस ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस छापेमारी में पुलिस ने होटल से 5 लड़कियों और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल मौर्या में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने अरगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों और दो लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल के कमरे से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस पांचों लड़कियों और दोनों लड़कों को लेकर थाने ले आई। यहां सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बता दें, पिछले तीन महीनों में होटल मौर्या में यह दूसरी बार छापेमारी हुई है। इससे पहले जून में भी पुलिस ने यहां छापेमारी की थी और दो लड़कियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। साभार आईबीसी 24.

सांकेतिक चित्र

रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने