आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव घर के पास खंडहर में मिला।
हमलावरों ने चाचा को भी मारने का प्रयास किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सुबह कप्तानगंज-महराजगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद एसपी ग्रामीण और एसडीएम सगड़ी के समझाने के बाद ग्रामीण माने। घटना को लेकर गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव निवासी सतीश मिश्र का जमीन को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद है। सतीश का इकलौता बेटा 20 वर्षीय प्रभात मिश्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सतीश का गांव के साथ-साथ बाहर सड़क पर भी मकान है। सोमवार की रात प्रभात खाना खाने के बाद सड़क पर स्थित मकान में सोने के लिए जा रहा था। बीच रास्ते से वह गायब हो गया। कुछ देर बाद उसके चाचा 35 वर्षीय रामचंदर मिश्र भी सड़क पर स्थित मकान में सोने के लिए घर निकले। घर के पास गली में पहुंचते ही एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। मुंह और गला दबाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। किसी तरह बचकर वे भाग निकले। इसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और प्रभात की तलाश शुरु की। वह सड़क पर स्थित मकान में भी नहीं मिला। इस पर घरवाले परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लोागें ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। प्रभात की तलाश में घर के लोग रातभर परेशान रहे। मंगलवार की सुबह घर से 20 मीटर की दूरी पर एक खंडहर में उसका शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव के पास कप्तानगंज-महराजगंज मार्ग पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए। बवाल की आशंका में कप्तानगंज, बिलरियागंज और रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार और एसपी ग्रामीण चिराग जैन के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। घटना के चलते गांव में तनाव है। मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात है। साभार एचटी।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें