जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच एक गंभीर मुठभेड़ हुई है। यह घटना उस समय घटी जब सरपतहा थाने के दो कांस्टेबल वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया।
लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।
पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खुटहन, सरपतहा और शाहगंज थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मुठभेड़ के परिणामस्वरूप दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाशों को तुरंत गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके कब्जे से पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनमें 02 देशी तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा, एक बाइक और 1175 रुपए शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। बदमाशों की पहचान और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साभार केके।
![]() |
फाइल फोटो |
रिपोर्ट:अमित कुमार सिंह
एडिटर इन चीफ(परमार टाईम्स)
parmartimes@gmail.com
एक टिप्पणी भेजें